झुकी-झुकी सी नज़र
बेकरार है के नहीं
दबा-दबा सा सही
दिल में प्यार है के नहीं
झुकी-झुकी सी नज़र…

तू अपने दिल की जवाँ धड़कनों को गिन के बता
मेरी तरह तेरा दिल बेकरार है के नहीं
दबा-दबा सा सही दिल में प्यार है के नहीं
झुकी-झुकी सी नज़र…

वो पल के जिसमें मोहब्बत जवान होती है
उस एक पल का तुझे इंतज़ार है के नहीं
दबा-दबा सा सही दिल में प्यार है के नहीं
झुकी-झुकी सी नज़र…

तेरी उम्मीद पे जो ठुकरा रहा हूँ दुनिया को
तुझे भी अपने पे ये ऐतबार है के नहीं
दबा-दबा सा सही दिल में प्यार है के नहीं
झुकी-झुकी सी नज़र…

Jhuki Jhuki Si Nazar
SingerJagjit Singh
MusicJagjit Singh
LyricistKaifi Azmi